मालवी गाय: सबसे खूबसूरत और दूधदायक नस्ल, जानें कीमत

मालवी गाय पशुपालन: मालवी गाय एक देसी नस्ल है, और भारत में पाई जाने वाली गायों की सबसे खूबसूरत नस्लों में से एक है। यह गाय मध्य प्रदेश में पाई जाती है, और इसे इसके मूल स्थान के नाम पर मालवी गाय के रूप में भी जाना जाता है। इसे मंथनी या महादेवपुरी के नाम से भी पुकारा जाता है।

मालवी गाय कहाँ पाई जाती है ?

यह गाय अधिकांशतः मध्य प्रदेश के राजगढ़, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर और उज्जैन जिलों में पाई जाती है। मालवी नस्ल की गायें सफेद या भूरे रंग की होती हैं, और यह नस्ल की गाय और बैल बढ़ते समय में लगभग सफेद हो जाते हैं। इनके सींग घुमावदार होते हैं, और इस नस्ल के पशु स्वस्थ और सुगठित होते हैं।

इसे पढे – फसल बीमा योजना खरीफ 2023 के लिए प्रचार रथ रवाना

मालवी गाय कितना दूध देती है ?

मालवी नस्ल की गायें एक ब्यांत में लगभग 916 किलोग्राम दूध देती हैं। इनकी औसत दुग्ध उत्पादन क्षमता 627 किलोग्राम से 1227 किलोग्राम तक होती है। मालवी गाय के दूध में 4.3 प्रतिशत फैट पाया जाता है।

मालवी गाय को मुख्य रूप से भारवाहक पशु के रूप में जाना जाता है। चलिए इस गाय के बारे में और विस्तार से जानते हैं।

मालवी गाय की पहचान और विशेषताएं:

मालवी नस्ल के मवेशी आमतौर पर सफेद या भूरे सफेद रंग के होते हैं, और उम्र के साथ रंग सफेद रंग में बदल जाता है। इनके गर्दन, कंधे, और कूबड़ के चौथाई हिस्से का रंग भूरा-काला होता है, जबकि आंखों के आसपास के बाल काले रंग के होते हैं।

• मालवी गाय एक दिन में 13 लीटर तक दूध दे सकती है। इस गाय के दूध में लगभग 4.3 प्रतिशत फैट यानी वसा पाया जाता है।

• मालवी गाय का सिर छोटा और चौड़ा होता है, और माथा झुका हुआ होता है। इसका थूथन चौड़ा, गहरे रंग का होता है और थोड़ा ऊपर की ओर उठा हुआ होता है।

• पैर छोटे लेकिन शक्तिशाली और मजबूत काले खुर होते हैं। कान छोटे और नुकीले होते हैं। पिछला भाग झुका हुआ और पीठ सीधा होती है।

• इनकी पूंछ मध्यम लंबाई की होती है।

• बैल की औसत ऊंचाई 134 सेमी होती है जबकि गायों की औसत ऊंचाई 120 सेमी होती है। बैल के शरीर की औसत लंबाई 132 सेमी होती है जबकि गायों के शरीर की औसत लंबाई 118 सेमी होती है।

• बैल का औसत वजन 500 किलोग्राम होता है, जबकि गाय का वजन 340 किलोग्राम होता है।

• मालवी गाय एक ब्यांत में लगभग 900 किलोग्राम दूध देती है।

इन विशेषताओं के साथ, मालवी गाय एक प्रमुख दूधदायक पशु है, और इसकी प्रजाति को पशुपालन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

मालवी गाय की कीमत

आमतौर पर गायों की कीमत दूध देने की अवधि, दूध देने की क्षमता और उम्र के आधार पर निर्धारित की जाती है। मालवी गाय की कीमत (malvi cow price) लगभग 20 से 50 हजार रुपये तक होती है। यह कीमत कम या ज्यादा भी हो सकती है।

मालवी गाय के रोग और बीमारियाँ

मालवी गाय को कई तरह के रोग और बीमारियाँ होती हैं। इनमें से कुछ पाचन संबंधित रोग होते हैं जैसे

  • सादी बदहजमी,
  • तेजाबी बदहजमी,
  • खारी बदहजमी, कब्ज,
  • अफारे, मोक/मरोड़/खूनी दस्त और
  • पीलिया आदि।

इसके साथ ही, मालवी गाय को तिल्ली रोग (एंथ्रैक्स), एनाप्लाज्मोसिस, अनीमिया, मुंह-खुर रोग, निमोनिया, डायरिया, थनैला रोग, पैरों का गलना और दाद आदि भी हो सकते हैं।

इसे पढे –मक्का की नई किस्में: बंपर पैदावार के लिए पूरी डिटेल जानें

पीएम किसान योजना: अब किसान चेहरा दिखाकर करा सकेंगे केवाईसी


"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment

Enter Your Mobile Number

We'll send you a 6-digit code to verify

+91

Verify Your Phone

Enter code sent to . Change

One Last Step!

Please tell us your name

Welcome, !

Let's set up your profile.

Tell us about yourself