नीम केक उर्वरक क्या है, जानें इसके फायदे और कीमत

नीम केक उर्वरक : अच्छी फसल उत्पादन हेतु किसान खेत में कई प्रकार के उर्वरक और कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उन्हें भरपूर उपज प्राप्त हो सके उर्वरक दोनों प्रकार के होते हैं, जैविक और रासायनिक इन दिनो किसानों की रूचि जैविक खादों की ओर अधिक बढ़ रही है।

क्योंकि यह रासायनिक उर्वरकों से कहीं अधिक लाभकारी होते हैं, यह फसल के लिए तो लाभकारी होते ही हैं, साथ-साथ जमीन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

जैविक उर्वरक में से एक है, “नीम की खाद“ (Neem Cake Fertilizer) जिसका उपयोग किसानी में बहुत ही लोकप्रिय हैं, तो आइए आज हम जानते हैं, इस उर्वरक के बारे में…..

नीम केक उर्वरक क्या है?

नीम केक उर्वरक वह जैविक उर्वरक है, जिसका उपयोग फसल की अच्छी पैदावार और विकास के लिए किया जाता है, जैसा कि हम देखते हैं फल और फूल में बीज होते हैं, उसी प्रकार से नीम में भी बीज होते हैं, और इन्हीं बीजों से यह खाद बनाई जाती हैं।

नियम से तेल निकालने के बाद जो बचा हुआ शेष भाग होता है, उसी से नीम केक उर्वरक (Neem Cake Fertilizer) को बनाया जाता है, नीम की गुठली को अच्छी तरह से पीसने के बाद इसका इस्तेमाल उर्वरक बनाने में किया जाता है।

यह पोषक तत्व फसल को प्राप्त होते है ?

इस गुठली के अंदर नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटेशियम, होता है इतना ही नहीं इसमें अन्य पोषक तत्व जैसे कि सल्फर, जिंक, कैलशियम, कॉपर, मैग्निशियम, मैग्नीज, आयरन जैसे तत्व बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

यही कारण है कि – इसका उपयोग बागवानी और फूलों की खेती के लिए अधिक मात्रा में किया जाता हे।

नीम उर्वरक के फायदे – Benefits of Neem Fertilizer

  • नीम उर्वरक एक जैविक उर्वरक है, इसका उपयोग करने से खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है, और उर्वरता बढ़ती है।
  • इस खाद के उपयोग से फसल की लगभग 50% बीमारियां दूर हो जाती है।
  • जैविक खाद का उपयोग करने से रासायनिक दवाओं और कीटनाशकों के उपयोग से बचा जा सकता है।
  • फसलों की पैदावार के लिए और कीटनाशक मुक्त फसल की पैदावार के लिए नीम उपयुक्त उर्वरक है।
  • यह जैविक उर्वरक पर्यावरण के लिए अनुकूल है, यह किसी भी प्रकार से पर्यावरण पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पहुंचाता है।
  • रासायनिक खादो के मुकाबले बाजार में नीम की खाद कम कीमत में मिलती है, जिससे किसानों को फायदा होता है।
  • नीम उर्वरक के इस्तेमाल से मुलायम त्वचा वाले की टिकट जैसे कि सफेद मक्खी, चेंपा, थ्रिस्ट, तैला आदि कीट मर जाते हैं।

नीम उर्वरक की कीमत

अगर हम रासायनिक खाद डीएपी की कीमत के बारे में बात करें तो डीएपी खाद (DAP) की 50 किलोग्राम की बोरी लगभग 4 हजार रुपए तक आती है, और इसे आप सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के साथ खरीदते हैं, तो इसकी कीमत लगभग 1350 रुपए होती है।

वहीं पर हम यदि नीम उर्वरक (Neem fertilizer price) की बात करें तो इसके भारतीय बाजार में कीमत रासायनिक उर्वरकों की कीमत के मुकाबले में बहुत ही कम होती है।

नीम उर्वरक की 50 किलो की कीमत बाजार में लगभग ₹900 तक है, जो कि इससे प्राप्त होने वाले फायदे के लिए बहुत ही कम है।

रासायनिक कीटनाशक नुकसान

  • रासायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल से अनाज, सब्जी और फल हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर डालते हैं।
  • इनसे किसानों को फसलों से कीट हटाने में थोड़ी बहुत मदद तो मिल जाती है, लेकिन ये कीट उनकी मिट्टी की उर्वरक क्षमता को कम कर देते हैं।
  • ये किसानों के लिए लंबे समय के लिए सही नहीं होता है, क्योंकि मिट्टी से उर्वरक क्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती है।
  • यह धीरे धीरे जमीन को बंजर बनाते है।
  • बंजर जमीन में किसानों के लिए खेती करना बेहद मुश्किल का काम होता है।
join-mkisan-mandi-bhav-whatsapp-group

देशी गाय के पालन पर सरकारी अनुदान

बकरी पालन मैं ध्यान रखने वाली 20 लाभकारी बातें


Leave a Comment