रात में गायब हुई 100 क्विंटल से ज्यादा प्याज ?

महाराष्ट्र के धुले जिले में किसान ने पांच महीने से 150 क्विंटल प्याज जमा करके रखा था। लेकिन एक रात में ही 100 क्विंटल से ज्यादा प्याज चोरी हो गया है।

महाराष्ट्र के किसानों की समस्या कम होते हुए नज़र नही रही हैं। पहले भारी बारिश के चलते प्याज़ की फसल बर्बाद हो गई। वहीं, अब धुले जिले में चोरों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

मामला हैं महाराष्ट्र के धुले जिले का, जहां पर सुभाष रामराव शिंदे किसान का द्वारा जमा किया गया 100 क्विंटल प्याज आधी रात में चोरी हो गए। जिससे किसान का साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया हैं। इस घटना से इसके के सभी किसानों के मन मे डर बैठ गया हैं।

पांच महीने मे 150 क्विंटल प्याज जमा किया था

धुले कुसुंबा क्षेत्र के रहने वाले सुभाष शिंदे ने पिछले पांच महीने से 150 क्विंटल प्याज जमा किया था।

पिछले महीने ही से मार्किट में प्याज के दाम अच्छा मिलता देख उन्होंने ने पिछले हफ्ते पंद्रह क्विंटल प्याज बेच दिया था। इसके बाद
सुभाष किसान के पास 134 क्विंटल प्याज बचा हुआ था। जिसमे से 100 क्विंटल प्याज़ कि चोरी हो गयी है।

साढ़े तीन लाख रुपये चोरी हुए प्याज़ की किमत

उसी इलाके के रहने वाले दूसरे किसान प्रफुल्ल शिंदे जब सुबह खेत गए तब उन्होंने देखा कि स्टोर किये हुए प्याज़ बिखरे हुए हैं। जिसके बाद तुरंत उनोन्हे सुभाष शिंदे को फ़ोन पर प्याज़ चोरी होने कि जानकारी दी।

किसान ने बिखरे हुए प्याज़ का नज़र देख कर बहुत मायूस हुआ। झोंपड़ी से करीब सौ क्विंटल प्याज चोरी हो चुका था। आज के बाजार भाव के हिसाब से करीब साढ़े तीन लाख रुपये तक प्याज चोरी हुआ है।

किसान ने तुरंत धुले तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

किसान का क्या कहना हैं ?

सुभाष शिंदे किसान ने बताया कि क्षेत्र के कई किसानों के बीज खराब होने से सभी के प्याज खराब हो गया है । मैंने चार हजार रुपये के उच्च गुणवत्ता वाले बीजों से पौध लगाकर प्याज़ की खेती कि थीं।

इसलिए पिछले छह महीने से स्टोर किये हुए प्याज की स्थिति अच्छी रही है। कुछ दिन पहले कीमतों में गिरावट आई थी। जिसकी वजह से प्याज़ की बिक्री नही कर रहा था।

लेकिन अब प्याज़ के दामो में अच्छी बढ़त को देखते हुए मैंने अपने छह महीने से जमा करके रखे हुए प्याज़ को अब बिक्री लिए बाहर निकाल रहा हूँ। लेकिन प्याज़ चोरी हो जाने साढ़े तीन लाख का नुकसान हो गया। बड़ी मुश्किल से सबकुछ जमा करके रखा था।


इन्हे भी पढे :- भारत ने नेपाल एक्सपोर्ट किया काला नमक चावल, जानिए पूरी जानकारी


"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment

Enter Your Mobile Number

We'll send you a 6-digit code to verify

+91

Verify Your Phone

Enter code sent to . Change

One Last Step!

Please tell us your name

Welcome, !

Let's set up your profile.

Tell us about yourself