मुर्गी की यह नस्ल देती है साल में 250 अंडे

Plymouth Rock Chicken : आज के समय मे ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गीपालन (Poultry Farming) का व्यवसाय बेहद लोकप्रिय है, मुर्गी पालन करके लोग अंडे, और पंखों के प्रोडक्शन का व्यवसाय करके अच्छी ख़ासी कमाई कर सकते हैं।

मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिक पूंजी की जरूरत नहीं होती बल्कि कम राशि में भी आप मुर्गी पालन की शुरुआत कर सकते हैं।

मुर्गी की उत्तम नस्ल का चुनाव

मुर्गी पालन के व्यवसाय में वही फेल होते हैं, जिन्हें इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी नहीं होती अक्सर मुर्गी पालकों को ये समझ नहीं आता कि वे किस नस्ल की मुर्गियों का पालन करें।

हम आपको मुर्गी की एक ऐसी ही नस्ल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बढ़िया मुनाफा दे सकती है –

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी साल में 250 अंडे देती है

प्लायमाउथ रॉक मुर्गियां (Plymouth Rock Chicken) किसानों को बंपर मुनाफा दे सकती है, ये मुर्गियां साल में 250 अंडे तक दे सकती है, इसके एक अंडे का औसतन वजन 60 ग्राम तक होता है, बता दें इस मुर्गी का वजन 3 किलोग्राम तक होता है।

plymouth-rock-chicken

इस मुर्गी की चोटी और कान लाल होते हैं, जबकि चोंच पीले कलर के होते हैं, यह अमेरिकी नस्ल की मुर्गी मानी जाती है, हालांकि, भारत के कई राज्यों में ये बहुतायत में पाई जाती है।

व्यापार के लिहाज से इस नस्ल की मुर्गी को भारत में काफी अच्छा रेट किया जाता है।

कहाँ से आई यह नस्ल

प्लाईमाउथ रॉक घरेलू चिकन की एक अमेरिकी नस्ल (American Plymouth Rock Chicken) है, यह पहली बार उन्नीसवीं शताब्दी में मैसाचुसेट्स में देखा गया था, और बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे लोकप्रिय चिकन नस्ल थी।

यह एक दोहरी उद्देश्य वाली नस्ल है, जो इसके मांस और उसके भूरे अंडे के लिए उठाया गया है। यह ठंडा, प्रबंधित करने में आसान, और एक अच्छा सीटर प्रतिरोधी है।

chicken-egg

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की विशेषतए

किसानों का आदमनी को दोगुना करने के लिये प्लायमाउथ रॉक मुर्गी भी मददगार साबित हो सकती है, वैसे तो प्लायमाउथ रॉक मुर्गी एक अमेरिकन नस्ल है, जिसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

  • प्लायमाउथ रॉक मुर्गी भी अलग-अलग रंगों की होती हैं, जिन्हें ब्लैक फ्रिज़ल, ब्लू, पार्ट्रिज और कोलंबियन, रॉक बर्रेड रॉक भी कहते हैं।
  • प्लायमाउथ रॉक मुर्गी (Plymouth Rock Chicken Eggs) से सालभर में 250 अंडों का उत्पादन ले सकते हैं। इस मुर्गी के एक ही अंडे का वजन करीब 60 ग्राम तक होता है. 
  • प्लायमाउथ रॉक मुर्गी का वजन लगभग 3 किलोग्राम तक होता है, यह मुर्गी अपनी लाल चोटी और लाल कान और पीले रंग की चौंच से पहचानी जाती है।
  • इस मुर्गी को बैठने और आराम करने के बजाय घूमना-फिरना पसंद होता है, यह मुर्गी काफी शांत स्वभावी होती है।
  • भारत के कई राज्यों में अब पोल्ट्री फार्मिंग करने वाले किसान प्लायमाउथ रॉक मुर्गी को ही पसंद करते हैं।
  • सिर्फ अंडे ही नहीं, बाजार में इसका सेहत मंद मांस भी काफी अच्छे दामों पर बिकता है, जिससे कम समय में भी किसानों अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

मुर्गीपालक कम समय मे कमा सकते है अच्छा मुनाफा

भारत के हर राज्य में प्लायमाउथ रॉक चिकन देखने को मिल जाएंगे, इसे रॉक बर्रेड रॉक नाम से भी जाना जाता है। इसके मुर्गे का मांस भी बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है।

यही वजह है कि बाजार में इसके मांस की कीमत अच्छी-खासी बनी रहती है, ऐसे में इस प्लायमाउथ रॉक नस्ल की मुर्गी आपको बेहद कम वक्त में अमीर बना सकती है।

join-mkisan-mandi-bhav-whatsapp-group

खेती मे नीम के उपयोग अलग अलग फसलों मे

गन्ने मे ज्यादा फुटाव, लम्बाई व मोटाई के लिए क्या करे


Leave a Comment