MP के 10 जिलों में लांच हुआ बलराम ऐप जुड़ेंगे २५ हजार किसान

बलराम ऐप लांच : – भारत में कृषि क्षेत्र लगातार तरक्की कर रहा है और केंद्र और राज्य सरकार किसानों के डिजिटलीकरण पर जोर दे रही हैं। किसानों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है जैसे कि पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजनाएं जैसी तमाम योजनाएं ऑनलाइन संचालित हो रही हैं। किसान खुद से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट भी कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में बलराम ऐप लांच किया गया है, जो किसानों की मदद करेगा। इस एप की मदद से किसानों को खेती बाड़ी से संबंधित मदद मिलेगी।

मध्य प्रदेश मेें बलराम एप लांच किया गया

बलराम ऐप (Balram App) के लॉन्च से मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में बड़ी कदम उठाया है। यह ऐप किसानों के लिए खास तौर पर डिजिटल सुविधाओं को उपलब्ध कराता है जिससे किसान अपनी फसलों की देखभाल और सलाह ले सकते हैं।

इसके साथ ही इस ऐप की मदद से किसान कृषि विशेषज्ञों से भी जुड़ सकते हैं और उनसे अपने समस्याओं का हल ढूंढ सकते हैं।

इस ऐप के माध्यम से आधुनिक कृषि सलाह तक पहुंच जायेगी और किसानों को उनकी फसलों की देखभाल और खेती जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए सहायता मिलेगी।

बलराम एप की खास बातें – Balram App Features

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए एक बहुत ही खास एप बलराम लॉन्च किया है।

  • बलराम एप में किसानों को उनके खेत की मिट्टी की सेहत के बारे में जानकारी मिलेगी।
  • इससे किसान अपनी खेत की मिट्टी को स्वस्थ बनाकर उन्नत फसल उगा सकते हैं।
  • एप के जरिए किसान खेती की सलाह ले सकते हैं, और कृषि विशेषज्ञों से जुड़ सकते हैं।
  • यह एप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, और किसान अपनी इच्छा अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Balram App का निर्माण किसानों के लिए हुआ है ताकि वे अपने कृषि व्यवसाय को सफल बनाने के लिए सही और सटीक सलाह प्राप्त कर सकें।

इन 10 जिलों में एप लॉन्च किया गया

मध्य प्रदेश सरकार ने 10 जिलों में Balram App लॉन्च कर दिया है, जो खरीफ सीजन में किसानों की मदद करेगा। इस एप को पहले चरण में

  • बालाघाट, मंडला,
  • सिंगरौली,
  • रीवा,
  • कटनी,
  • छतरपुर,
  • जबलपुर,
  • सागर,
  • शहडोल और
  • दमोह

इन जिलों में Balram App को लांच किया गया है, इस एप में कृषि संबंधी जानकारी जिला स्तर, पंचायत स्तर, और ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध होगी।

पहले चरण में Balram App से 25 हजार किसानों को जोड़ा जाएगा

यह एप किसानों को राज्य, जिला, विकासखंड और ब्लॉक स्तर पर कृषि से संबंधित जानकारियों से लेकर सकारात्मक सलाह तक प्रदान करेगा। पहले चरण में एप से 25 हजार किसानों को जोड़ा जाएगा जिससे उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।

इसे पढे – हरदा मे बनेगा फल सब्जी उत्पादन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

लॉन्च हुआ नैनो लिक्विड डीएपी उर्वरक जानें क्या होगा रेट


Leave a Comment