सम्पूर्ण भारत का जुलाई 17, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

  • पूर्वोत्तर अरब सागर और तटीय गुजरात के आस-पास के हिस्सों पर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
  • संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है।
  • यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और कल 17 जुलाई तक एक डिप्रेशन में बदल सकता है।
  • एक कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा और पड़ोस के तटीय भागों पर बना हुआ है।
  • संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है।
  • मॉनसून की ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर पर बने हुए गहरे दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजरते हुए, दीसा, पाली, ग्वालियर, सतना अंबिकापुर, तटीय ओडिशा के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र और फिर बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर से गुजर रही है।
  • पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे अफगानिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है।
  • गुजरात के तट से महाराष्ट्र तट तक अपतटीय ट्रफ बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा के राजस्थान भागों, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और ओडिशा के उत्तरी तट, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

सिक्किम, शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, गुजरात और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंतरिक महाराष्ट्र, गुजरात के शेष हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

join-our-whtsapp-group-mkisan

इन्हे पढे – इन 30 जिलों में होगी मूंग खरीदी, मूंग रजिस्ट्रेशन 18 से शुरू


Leave a Comment