Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u938053173/domains/mkisan.net/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
शिवराज सरकार ने दी किसानों को 159 करोड़ रुपये की राहत राशि

शिवराज सरकार ने दी किसानों को 159 करोड़ रुपये की राहत राशि

मार्च माह में हुए अनियमित बारिश या ओलावृष्टि से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है, जिसकी वजह से उनकी फसलें नष्ट हो गई हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की मदद के लिए कुछ कदम उठाए हैं। अब सरकार ने किसानों के खातों में 159 करोड़ रुपये भेजे हैं ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें।

किसानों को दी गई राहत राशि

बीते खरीफ सीजन में किसानों के लिए हालात बेहद कठिन थे। बाढ़, बारिश और सूखे ने किसानों को तंग कर दिया था। इस रबी सीजन में किसानों की अच्छी फसल की उम्मीद थी। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में किसानों की फसलें नष्ट हो गई थीं।

इस घटना के बाद राज्य सरकारें किसानों की मदद करने के लिए कदम उठा रही हैं। अब मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। यह सरकार ने किसानों के खाते में 159 करोड़ रुपये जमा करवाए हैं। इससे किसानों को बहुत फायदा होगा।

इसे पढे – सरकार ने 46 कीटनाशकों पर लगाया प्रतिबंध देखें लिस्ट

किसनों को दिए शिवराज सरकार ने दिए 159 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों में बड़ा नुकसान हुआ था।

पिछली रबी फसलों में किसानों का उत्साह उँचा था लेकिन बारिश, बाढ़ और सूखे से फसलों का हाल बिगड़ गया था। अब इसी नुकसान को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देखा है और फसली नुकसान के लिए किसानों के खातों में 159 करोड़ 52 लाख रुपये राहत राशि के रूप मे भेजे हैं।

इस राशि से 36 जिलों के 1 लाख 48 हजार किसानों को मुआवजा दिया गया है, राज्य सरकार के तरफ से किसानों को आर्थिक सहायता देने का यह एक और कदम है जो उनके लिए बड़ी राहत साबित होगा।

सबसे अधिक मुआवजा देती है मध्य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए समय-समय पर सरकार ने उनकी मदद करते रहते हैं। हाल ही में बारिश के कारण कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं थीं, इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को मुआवजा देने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मदद करना हमारी प्राथमिकता है, और हम उनका हमेशा साथ देंगे। मध्य प्रदेश इस देश में एकमात्र राज्य है, जहां किसानों को सबसे अधिक मुआवजा दिया जाता है। इस बार भी किसानों को धनराशि दी गई ताकि वे अपनी जिंदगी को फिर से संभाल सकें।

हर घर तक अनाज किसानों की मेहनत का फल

किसानों की मेहनत दिन-रात चलती है और वे आंधी, बारिश जैसी मुसीबतों से नहीं डरते। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि हर घर तक अनाज किसानों की मेहनत का ही फल होता है और इसलिए सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

प्रदेश में फसल बर्बाद होने पर किसानों को सबसे अधिक मुआवजा दिया जाता है और उन्हें धनराशि से सहायता भी प्रदान की जाती है। भविष्य में भी सरकार फसल बर्बादी का आंकलन जल्द से जल्द कराकर किसानों को मुआवजा देती रहेगी।

इसे पढे – मध्य प्रदेश भू नक्शा 2023 कैसे डाउनलोड करें – MP Bhu Naksha

MP के 10 जिलों में लांच हुआ बलराम ऐप जुड़ेंगे २५ हजार किसान


"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment

Enter Your Mobile Number

We'll send you a 6-digit code to verify

+91

Verify Your Phone

Enter code sent to . Change

One Last Step!

Please tell us your name

Welcome, !

Let's set up your profile.

Tell us about yourself