कोनो वीडर मशीन से करे निराई गुड़ाई , जाने कीमत

Kono Weeder Machine : खेती करने के लिए किसान भाइय़ों को बहुत अधिक परिश्रम करना पढ़ता है, किसानों के काम को आसान बनाने के लिए कई अलग अलग प्रकार के अच्छे उपकरण बाजार में मौजूद हैं, जिनकी मदद से किसान का काम बहुत आसान हो जाता है।

कृषि यंत्र काम को आसान तो बनाते है, परंतु यह बहुत महंगे होते है, जिसके कारण हर कोई किसान इन्हे नहीं खरीद सकता है, आज हम आपको एक कृषि उपकरण के बारे मे बताएँगे जो सस्ता तो है, ही साथ काम को बहुत आसान बना देता है।

इन्हे पढे – पैडी राइस ट्रांसप्लांटर सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन करें

कोनो वीडर मशीन (Kono Weeder Machine)

वह उपकरण है, कोनो वीडर (kono weeder) जो की खरपतवार को बाहर निकलता है, कोनो वीडर सबसे अच्छी कृषि मशीन मानी जाती है, यह मशीन खेत में अच्छे से निराई-गुड़ाई व कई अन्य कार्यों को भी सरलता कर देती है ।

किसान भाई अगर आप भी अपने खेत मे फसल के खरपतवार पर नियत्रंण रखने के लिए महंगे और बड़े कृषि उपकरणों को खरीदते हैं, तो आपके लिए Kono Weeder Machine बेहद मददगार साबित हो सकती है।

cono weeder machine png

खरपतवार नियंत्रण जरूरी

किसान अपनी फसल से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए कई तरह के बेहतरीन कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि – फसल से अधिक मात्रा में उत्पादन प्राप्त करने के लिए खरपतवारों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होती है ।

किसानों के लिए फायदेमंद मशीन

कोनो वीडर (Kono Weeder) किसानों के लिए बहुत ही लाभ पाहुचने ओर काम को आसान वाली कृषि मशीन है, यह छोटे और कम पूंजी वाले किसानों के लिए कोनो वीडर मशीन बहुत ज्यादा फायदेमंद है, आइये जानते है इसकी विशेषताएं और कीमत –

  • इसमें दो रोटर, फ्लोट, फ्रेम और हैंडल दिए गए हैं, जिसकी मदद से इसे चलाना आसान हो जाता है।
  • कोनो वीडर का आकार कोन और दांतेदार है।
  • कोनो वीडर मशीन फ्लोट यंत्र की गहराई को नियंत्रित करने में किसानों की सहायता करता है।
  • इस मशीन को चलाना बहुत ही आसान है ।
  • इसे कोई भी महिला किसान भी आसानी से चला सकती है, क्योंकि यह मशीन चने मे साइकिल की तरह चलाई जाती है ।
  • इस मशीन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से ले जाया जा सकता है।

कोनो वीडर मशीन के फायदे

  • कोनो वीडर मशीन से फसलों के बीच में से खरपतवारों को बाहर निकालना बहुत ही आसान हो जाता है।
  • इससे खेत में निराई-गुड़ाई का कार्य कम समय में हो जाता है।
  • कोनो वीडर मशीन (Kono Weeder Machine) के इस्तेमाल से किसानों की मजदूरी बहुत कम लगती है, और मुनाफा अधिक होता है।
  • इसका उपयोग खेत में करने से फसल की पैदावार भी बढ़ती है।

कोनो वीडर की कीमत (kono weeder price)

सभी कृषि उपकरण कंपनियां किसानों के बजट के अनुसार, कोनो वीडर को तैयार करती हैं।

यह मशीन बहुत सस्ती होती है, भारतीय बाजार में कोनो वीडर की कीमत (kono weeder price india) लगभग 3 हजार रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक है।

यह कीमत देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न हो सकती है।

mp-mandi-bhav-whatsapp-group
mandis-record-will-be-matched-to-prevent-moong-purchase-disturbances

Leave a Comment