धनिया करेगा मालामाल मंडियों में बंपर आवक देखे भाव

इस वर्ष बारिश के कारण धनिये की बुवाई में देरी हुई थी। इसके कारण धनिये की आवक भी संभवतः देरी से होगी। फिर भी अनुमान लगाया जा रहा है, कि इस बार भी धनिये की मंडी में बंपर उपलब्धता रहेगी, ऐसे में किसानों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान के हड़ौती संभाग में धनिये की खेती अत्यंत मशहूर है, देश के कुल धनिया उत्पादन का 70 प्रतिशत हिस्सा हड़ौती में ही होता है।

एशिया की नंबर वन धनिया मंडी के रूप में जानी जाने वाली रामगंजमंडी में धनिये की आवक शुरू हो गई है। इस मंडी का उद्देश्य मसाला कंपनियों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के साथ-साथ धनिये के किसानों को भी लाभ पहुँचाना है।

दूसरे देशी मे भी होता है धनिया निर्यात

धनिया मंडी का संभावित भाव अब सारे देश में मान्य होता जा रहा है, रामगंजमंडी के साथ साथ इस मंडी से मध्य प्रदेश से भी धनिया का व्यापार होता है। यह मंडी अपने पिछले 42 वर्षों के अनुभव के साथ देश भर में धनिया के व्यापार में एक अग्रणी नाम है।

रामगंजमंडी से धनिया का निर्यात ताईवान, ताजीकिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे कई देशों में किया जाता है।

लेट बुवाई से धीमी आवक

इस बार धनिया की बुवाई कुछ लेट हुई थी इसलिए इसकी आवक भी धीमी होगी, अभी भी इस बार धनिया की बंपर उपलब्धता मंडी में होने की उम्मीद है। धनिये का खेती राजस्थान के हाड़ौती संभाग में बेहद मशहूर है और इसका फ्लेवर और महक अन्य धनिया से अलग होता है।

धनिया की बम्पर आवक रिकॉर्ड टूट सकते हैं

व्यवसायिक धनिया व्यापारियों ने बताया है, की अब तक मंडी में धनिया की आवक बहुत ज्यादा रही है, धनिया का रेट पिछले साल की तरह ही है, जो 4 हजार से लेकर 5500 रुपये तक बिक रहा है। धनिया के बाजार में अच्छी संभावना है, देश की जानी मानी मसाला कंपनियां रामगंजमंडी से ही धनिया खरीदना पसंद करती हैं।

  • 2018 में 712365 क्विंटल,
  • 2019 में 587027 क्विंटल,
  • 2020 में 951711 क्विंटल,
  • 2021 में 664674 क्विंटल और

फरवरी तक 438185 क्विंटल धनिया मंडी में आ चुका है। व्यवसायिक धनिया व्यापारियों की मानें तो इस साल धनिया की आवक के सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

मध्यप्रदेश की मंडियों मे धनिया का भाव – Corriander Seed Rate

मंडीन्यूनतम भावअधिकतम भावमॉडल भाव
कालापीपल550075006500
लटेरी370066004640
मंदसौर450075006100
नलखेड़ा450060005800

राजस्थान की मंडियों मे धनिया का भाव – Corriander Seed Rate

मंडीन्यूनतम भावअधिकतम भावमॉडल भाव
अकलेरा420065005350
अटरू500077506375
बाराँ470055905200
बूंदी380064405120
खानपुर400050014600
कोटा414298517500
प्रतापगढ़545262005639
रामगंज मंडी5201138007901
जोधपुर500057005350

यह भी देखे – Sarso Ka bhav – आज का सरसों का भाव 2023

चना मंडी भाव – Chane Ka Mandi Bahv


Leave a Comment