उर्वरक अंडे और साधारण अंडे, देसी अंडों से जुड़ा एक भ्रम

आप सभी जानते हैं मुर्गी से अंडा उत्पन्न होना एक प्राकृतिक क्रिया है, और यह क्रिया बहुत ही पहले से चली आ रही है, और सदैव ही चलती रहेगी। इस पोस्ट मे हम जानेंगे की उर्वरक अंडे और साधारण अंडे क्या होते है, साथ ही देसी अंडों से जुड़ा एक भ्रम क्या है, यह जानेंगे……

उर्वरक अंडे और साधारण अंडे – Desi Egg vs Normal Egg

यदि आप मुर्गियों के साथ झुंड में मुर्गे रखते हैं, तो इनसे जो अंडे उत्पादित होंगे व उर्वरक अंडे कहलाते हैं, परंतु यदि आप मुर्गियों के साथ मुर्गे नहीं रखते हैं, तो बिना मुर्गे के अंडे उर्वरक नहीं होते है।

पौष्टिक गुणों में कोई अंतर नहीं

बिना मुर्गे के प्रदान किये अंडों में जीव नहीं पड़ता है, जिससे कि इन्हें आप अधिक समय तक उपयोग में ला सकते हैं। बाकी इनके पौष्टिक गुणों में किसी प्रकार का कोई भी अंतर नहीं होता है।

गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए फायदेमंद

आपको बता दें कि अंडा एक ऐसा पदार्थ होता है, जो आसानी से पाचन हो जाता है, साथ ही साथ इसके पौष्टिक गुणों के कारण यह गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के खाने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

इस पढ़े – मुर्गी की यह नस्ल देती है साल में 250 अंडे

देसी अंडों से जुड़ा एक भ्रम

हमारे यहां ऐसा कहा जाता है, कि जो देसी अंडे होते हैं, वह पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं, परंतु हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जबकि इनकी तुलना में जो फार्म के अंडे होते हैं, वह अधिक पौष्टिक गुणों से युक्त तथा आकार में भी बड़े होते हैं, अर्थात हम कह सकते हैं, की आपको देसी की वजह फार्म में उत्पन्न होने वाले अंडों का सेवन करना चाहिए।

अंडा अंदर से हरा क्यों दिखाई देता है ?

जब आप इन अंडों को खाने के लिए उबालते हैं, तब आपने देखा होगा की इसकी जर्दी के चारों तरफ हरा रंग दिखाई दिया होगा तो हम आपको बता दें कि यह हरा रंग इन अंडो में जो लौह तत्व पाए जाते हैं।

उनकी प्रक्रिया जब उन्हें पकाने से उत्पन्न हाइड्रोजन सल्फाइड गैस उत्पन्न होती है, उनके संयोग से यह हरा दिखाई देता है।

इस प्रकार के जो अंडे होते हैं, वह हमारे खाने के लिए बहुत ही उपयुक्त माने जाते हैं। बस जब कभी आप ताजे अंडो को उबालते हैं, तब आपको इनका छिलका उतारते समय अवश्य थोड़ी सी परेशानी हो सकती है।

अंडों के संबंध में कुछ उपयोगी तथ्य

आपको बता दें कि अंडों के बाहरी छिलकों से उनके गुणों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, अंडों के छिलकों का रंग पक्षियों के आहार पर भी निर्भर करता है, फिर चाहे वह किसी अच्छी नस्ल की मुर्गी हो या हल्की नस्ल की उनके अंडों के सिर्फ छिलकों का रंग ही अलग होता है।

बाकी दोनों के अंडों के अंदर के गुण समान होते हैं, जैसे यदि आप अपनी मुर्गियों को बरसीम, गोभी के पत्ते या अन्य कोई हरा चारा खिलाते हैं, तो जर्दी का रंग गहरा पीला होता है, अन्यथा हल्का पीला या सफेद रंग होता है, इससे इन अंडो के पौष्टिक गुणों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

इसे भी पढे – जाने 33 लीटर दूध देने वाली भैंस की खास बात और कीमत


अंडों से जुड़े प्रश्न – Egg FAQ

क्या देसी अंडा ज्यादा पौष्टिक है ?

नहीं, देसी अंडे और फार्म के अंडे दोनों ही पौष्टिक है।

अंडा अंदर से हरा क्यों दिखाई देता है ?

अंडो में जो लौह तत्व के कारण यह हरा दिखाई देता है।

देसी अंडे इतने महंगे क्यों होते हैं?

क्योंकि, देसी मुर्गियों का पालन काम किया जाता है, उन्हे अधिक भोजन और देखभाल की आवश्यकता होती है।

"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment

Enter Your Mobile Number

We'll send you a 6-digit code to verify

+91

Verify Your Phone

Enter code sent to . Change

One Last Step!

Please tell us your name

Welcome, !

Let's set up your profile.

Tell us about yourself