सम्पूर्ण भारत का जुलाई 05, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है।

दक्षिण पश्चिम राजस्थान से सटे इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पश्चिम मध्य अरब सागर तक फैली हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पूर्वी और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

केरल, उत्तरी कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सौराष्ट्र और कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, शेष उत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप और गुजरात के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कोकण और गोवा में बारिश की गतिविधियां ज्यादा होगी।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली और एनसीआर,पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

मंडी के भाव क्या रहे देखे – क्लिक करे


Leave a Comment