आज का मौसम पूर्वानुमान 12 जुलाई 2022

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

  • कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा तट और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर बना हुआ है।
  • मॉनसून ट्रफ अब बीकानेर, कोटा, सागर, रायपुर, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी से गुजर रही है।
  • अपतटीय ट्रफ रेखा गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है।
  • पूर्व पश्चिम shear zone क्षेत्र लगभग 20 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ चल रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश हुई।

कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, असम, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

गुजरात के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिशसंभव है।

सिक्किम, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा की तलहटी में हल्की बारिश संभव है।

मंडी के भाव क्या रहे देखे – क्लिक करे

Source


"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment

Enter Your Mobile Number

We'll send you a 6-digit code to verify

+91

Verify Your Phone

Enter code sent to . Change

One Last Step!

Please tell us your name

Welcome, !

Let's set up your profile.

Tell us about yourself