खरीदें / बेचें

क्या फार्मर रजिस्ट्री कार्ड न बनवाने पर पीएम किसान की 19वीं किस्त नहीं मिलेगी?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजनाओ मे से एक है. जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। हाल ही में किसानों के बीच यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि अगर उन्होंने किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry) या किसान कार्ड नहीं बनवाया, तो क्या उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा? आइए इस सवाल का विस्तृत जवाब जानते हैं.

इसे पढे – 1 एकड़ में कितना बीघा होता है? पूरी जानकारी सरल भाषा में


किसान रजिस्ट्री कार्ड क्या है ?

भारत में किसान रजिस्ट्री को सभी किसानों के लिए अनिवार्य किया जा रहा है। सरकार की ओर से इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2024 तय की गई है। हालांकि, अब तक केवल 15-20% किसानों ने ही अपनी रजिस्ट्री पूरी करवाई है।

रजिस्ट्री न बनने की मुख्य समस्याएं क्या आ रही है ?

  1. नाम और स्पेलिंग मिसमैच:
    • आधार कार्ड और खतौनी में अलग-अलग नाम।
    • सरनेम में अंतर या स्पेलिंग की गलतियाँ।
  2. लैंड डिटेल्स न दिखना:
    • खतौनी में जमीन की जानकारी अपडेट न होना।
    • चकबंदी और वरासत की समस्याएँ।
  3. तकनीकी समस्या:
    • कई राज्यों में संबंधित पोर्टल अब तक ठीक से काम नहीं कर रहे।
    • किसान रजिस्ट्री प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देशों की कमी।

इसे पढे – मंदसौर और रतलाम में मावठे की बारिश: किसानों की उपज भीगी


क्या पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त नहीं मिलेगी?

सरकार ने इस विषय पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालाँकि, लेखपाल और अन्य अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार:

  • रजिस्ट्री न होने पर भी योजना की किस्तें मिलती रहेंगी।
  • रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य किसानों का सही डाटा तैयार करना है।
  • चूंकि यह एक राष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट है, इसे पूरी तरह लागू होने में समय लगेगा।

भविष्य में क्या होगा?

भविष्य में सरकार यह नियम बना सकती है कि रजिस्ट्री के बिना पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन फिलहाल, बिना रजिस्ट्री के भी किसान 19वीं किस्त और अन्य किस्तें प्राप्त कर सकते हैं।


एग्री स्टैक पोर्टल से कैसे लें जानकारी?

एग्री स्टैक (Agri Stack), केंद्र सरकार का एक पोर्टल है, जहां किसानों से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल पर निम्नलिखित जानकारियाँ मिलती हैं:

  • किसान रजिस्ट्री का उद्देश्य।
  • एग्री स्टैक का कार्य और महत्व।
  • सामान्य और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।

अगर आप किसान हैं और रजिस्ट्री प्रक्रिया से जुड़ी कोई जानकारी चाहते हैं, तो इस पोर्टल को ज़रूर चेक करें।


समस्या समाधान की दिशा में प्रयास जारी

किसान रजिस्ट्री प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का समाधान निकालने के लिए सरकार काम कर रही है।

  • नाम और लैंड डिटेल्स मिसमैच जैसी समस्याओं को ठीक करने के लिए दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जा सकते हैं।
  • किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जैसे ही कोई अपडेट आएगा, सरकार की ओर से सूचना दी जाएगी।

अगर आप किसान हैं और आपकी रजिस्ट्री अब तक नहीं बनी है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में, पीएम किसान योजना की किस्तें आपको मिलती रहेंगी। लेकिन, अपनी रजिस्ट्री जल्द से जल्द पूरी करवाना भविष्य में अनिवार्य हो सकता है।

इसे भी तो पढे – टॉप 5 सरकारी ऐप – Top 5 Government Apps


राहुल पटेल उम्र 28 वर्ष, एक प्रगतिशील किसान और MKisan के मुख्य लेखक हैं। इन्हें खेती-किसानी और मंडी भाव का गहरा ज्ञान है, जो किसानों को रोज़ाना ताज़ा और सटीक जानकारी देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।