मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट: फेंगल तूफान और बर्फीली हवाओं का असर

मध्यप्रदेश इन दिनों दोहरे मौसम का सामना कर रहा है। एक तरफ तो ‘फेंगल’ तूफान की वजह से बादल छाए हुए हैं, जिससे रात के तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दूसरी ओर बर्फीली हवाओं के चलते ग्वालियर और चंबल संभाग ठिठुर रहे हैं। अगले 2-3 दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी।

बदलते मौसम का प्रभाव

रात का पारा 6° तक बढ़ा

मौसम वैज्ञानिक वी.एस. यादव के अनुसार, जब आसमान में बादल होते हैं, तो रात के तापमान में गिरावट के बजाय बढ़ोतरी होती है। भोपाल, उज्जैन और इंदौर जैसे शहरों में पिछले दो रातों में तापमान में उछाल दर् किया गया है।

हालांकि, ठंड का असली कारण उत्तरी हवाएं हैं, जो औसतन 8-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं।

बादल लेकिन बारिश नहीं

प्रदेश के दक्षिणी जिलों जैसे छिंदवाड़ा, बैतूल और सिवनी में बादल छाए रहे। मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड और बघेलखंड में भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

इसे भी पढे – इस साल सर्दी क्यों नहीं आई? भारतीय किसानों के लिए जरूरी जानकारी

दिसंबर में कड़ाके की ठंड और मावठा की उम्मीद

डॉ. वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि इस बार 20 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा, जो जनवरी तक जारी रहेगा। 40 दिनों के इस ठंडे मौसम में 20 से 22 दिन तक कोल्ड वेव चलने की संभावना है।

सबसे ज्यादा ठंड ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में रहेगी। इन क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं सीधे पहुंचेंगी, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में मावठा (हल्की बारिश) भी हो सकती है।

फेंगल तूफान प्रमुख शहरों में तापमान का हाल

सोमवार और मंगलवार की रात प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी गई।

शहररात का तापमान (°C)
भोपाल12.8
इंदौर16.5
ग्वालियर10.7
उज्जैन16
जबलपुर12.6

कई छोटे शहरों जैसे रायसेन, दमोह और पचमढ़ी में भी तापमान में 3-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसे भी पढे – टॉप 5 सरकारी ऐप – Top 5 Government Apps

"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment