आज का मौसम कैसा रहेगा 27 जुलाई 2022

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

मॉनसून की ट्रफ रेखा कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र जैसलमेर, अजमेर, ग्वालियर, सतना, अंबिकापुर, बालासोर से होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर से बंगाल की उत्तरपूर्वी खाड़ी की ओर जा रही है।

मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा मध्य मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से विदर्भ और तेलंगाना होते हुए रायलसीमा तक फैली हुई है।

दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण और दक्षिणपूर्व राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, असम और दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय क्षेत्रों, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। ।

देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

Weather Today indore

  • CURRENT WEATHER – Cloudy 24’C
  • Wind -W 24 km/h
  • Dew Point – 22° C
  • Wind Gusts – 24 km/h
  • Visibility – 5 km
  • Cloud Ceiling – 1000 m
  • Indoor Humidity – 89% (Very Humid)

मंडी भाव देखे – क्लिक करे


Leave a Comment