Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u938053173/domains/mkisan.net/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
इस औषधि फूल की खेती से कमाए बम्पर मुनाफा - mkisan

इस औषधि फूल की खेती से कमाए बम्पर मुनाफा

ग्लैडियोलस की खेतीGladiolus Farming

ग्लेडियोलस का पौधा एक लंबा पौधा होता है, जिसकी ऊंचाई दो से आठ फीट तक होती है। इस पौधे की खेती नगदी फसल के रूप में की जाती है और यह एक बहुत ही लोकप्रिय कट फ्लावर है। ग्लेडियोलस के फूल धब्बे रहित होते हैं और इन्हें सफेद, गुलाबी से लेकर गहरे लाल रंगों में पाया जाता है।

इस पौधे की खेती (Gladiolus Farming) का मुख्य उद्देश्य बगीचों की आंतरिक सजावट तथा गुलदस्तों को बनाने के लिए होता है। ग्लेडियोलस के फूल अफ्रीका से 16-17 वीं सदी में अंग्रेजों द्वारा भारत में लाए गए थे। इस पौधे के फूल उसकी डंडियों पर लगते हैं, जो कि पौधे की ऊंचाई से कुछ ऊपर होते हैं।

ग्लेडियोलस की खेती में फूलों की कटाई किस्मों पर निर्भर होती है, अगेती किस्मों में लगभग 60-65 दिन, मध्य किस्मों में लगभग 80-85 दिन और पछेती किस्मों में लगभग 100-110 दिन बाद फूल आने लगते हैं।

इसे पढे – जैविक खाद बनाने के लिए किसान कैसे करें नरवाई का उपयोग?

ग्लेडियोलस के फूल का क्या उपयोग है ?

ग्लेडियोलस के फूल अपनी सुंदरता और आकर्षण के लिए जाने जाते हैं, इन्हें कट फ्लॉवर्स, क्यारियों, बॉर्डर, बागों और गमलों में इस्तेमाल करके उनकी शोभा बढ़ाई जाती है।

ग्लेडियोलस के फूल का उपयोग (uses of gladiolus flowers) औषधियां बनाने के लिए भी किया जाता है।

इन फूलों के लिए गर्म जलवायु सबसे उपयुक्त होती है, इसलिए इनकी खेती के लिए लगभग 16 से 40 डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान अच्छा माना जाता है।

ग्लेडियोलस फूल की बाजार मे बंपर डिमांड

ग्लेडियोलस एक आकर्षक फूल इसकी बंपर डिमांड के कारण, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार समेत कई बड़े होटलों में सजावट के लिए उपयोग होता है, इसकी कीमतें भी बाजार में अच्छी-खासी बनी रहती हैं।

वैसे तो ज्यादातर किसान इस फूल के बारे में अच्छी तरह से वाकिफ नहीं होते हैं, लेकिन ग्लेडियोलस की खेती किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

इसकी बंपर डिमांड और उच्च मूल्य के कारण, किसान कम वक्त में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। इस फूल की खेती भी काफी आसान होती है, इस फूल की खेती के लिए कुछ राज्यों में सब्सिडी भी दी जाती है।

रबी फसलों की कटाई के बाद करे इसकी खेती

रबी फसलों की कटाई शुरू हो गई है, और इसके बाद खेत कुछ समय खाली रहेंगे। इस समय में किसानों को कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की खेती करने का मौका होता है।

कुछ किसान ग्लेडियोलस जैसे आकर्षक फूलों की खेती कर बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं, यह फसलों की खेती का एक नया अवसर है, जो कि अन्य फसलों से ज्यादा मुनाफा देने की क्षमता रखती है।

इसे पढे – 6 महीने में इस विदेशी फल की खेती से कमाए बंपर मुनाफा


"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment

Enter Your Mobile Number

We'll send you a 6-digit code to verify

+91

Verify Your Phone

Enter code sent to . Change

One Last Step!

Please tell us your name

Welcome, !

Let's set up your profile.

Tell us about yourself