मूंग खरीदी SMS की जानकारी Mp E uparjan पोर्टल पर देखे

मूंग खरीदी SMS : मध्यप्रदेश में काफी समय पहले से मूंग खरीदी का काम चालू हो चुका है, और मूंग की तुलायी का काम लगातार जारी है। मूंग की तुलाई हेतु किसानों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा एमपी ई उपार्जन से तुलाई के संबंध में जानकारी दी जाती है।

जिसमें किसानों को मूंग खरीदी केंद्र, मूंग खरीदी की तारीख और खरीदी की निर्धारित मात्रा के संबंध में जानकारी भेजी जाती है। यह मैसेज Mp E Uparjan पोर्टल के द्वारा किसानों को भेजे जाते हैं, लेकिन कभी कभी कुछ कारणों के चलते किसान को यह SMS समय प्राप्त नहीं होते हैं, ऐसे में किसान स्वयं भी Mp E Uparjan पोर्टल के द्वारा यह सभी जानकारी देख सकते हैं।

किसान भाइयों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमपी ई उपार्जन पोर्टल की सहायता से आप मूंग खरीदी के संबंध में अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। मूंग खरीदी में SMS से संबंधी जानकारी देखने के लिए आपके पास आपका किसान कोड या फिर मूंग रजिस्ट्रेशन के समय दिया गया आपका मोबाइल नंबर जरूरी होगा।

इन दोनों की सहायता से आप रजिस्ट्रेशन के संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।

ऐसे देखे Mp E uparjan पोर्टल पर जानकारी

इन स्टेप्स को फॉलो करके Mp E uparjan पोर्टल पर मूंग खरीदी की सभी जानकारी देखें सकते है….

किसान भाइयों सबसे पहले आपको एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर चल जाना होगा जिसकी वेबसाइट नीचे दी गई है, आप वहां से क्लिक करके डायरेक्ट Mp E Uparjan पोर्टल पर पहुंच सकते हैं।

लिंग को खोलने के बाद आप Mp E Uparjan वैबसाइट के होमपेज पर पाहुच जाएंगे यहाँ आपको रवि 2022 – 23 के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जैसे कि नीचे फोटो में दिखाया गया है।

moong registration 2022

किसान भाइयों जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज पर आपको किसान पंजीयन /आवेदन सर्च मूंग/उड़द पर क्लिक करना होगा।

mp e uparjan

जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे एक नया पेज और खुल जाएगा, इस पेज पर आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा फिर उसके नीचे किसान कोड या फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Moong Registration 2022) डालना होगा।

इसके बाद एक को कैप्चा कोड दिया गया है, उसे भी आप भरे उसके बाद नीचे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करें।

moong sms

जैसे ही आप यहां क्लिक करके सर्च करेंगे आपके मूंग के रजिस्ट्रेशन संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
खरीदी केंद्र की जानकारी, खरीद की तारीख की जानकारी और खरीद के निर्धारित मात्रा यह सभी जानकारी आप यहां से देख सकेंगे।

mp moong registration

किसान भाई इसके बाद आपको इस दिये गए बटन पर क्लिक करना होगा तो आपको Moong SMS खरीद की दिनांक पता चल जाएगा जैसे की नीचे फोटो मे दिखाता गया है ।

moong sms 2022

बढ़ सकती है मूंग खरीद की लिमिट

हाल ही में कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय कृषि सचिव मनोज अहूजा से बातचीत करने के बाद यह बात की है की मूंग खरीदी की लिमिट 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल की जाए, इसके बारे मे कृषि मंत्री पटेल ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी।इस समय मूंग खरीद की लिमिट 25 कुंटल है, और इसी के अनुसार किसानो की मूंग की तुलायी का कार्य किया जा रहा है।

समर्थन मूल्य खरीदी का SMS कब आएगा

खरीदी के संबंध में सभी मैसेज भोपाल से खरीदी केंद्र ऑपरेटर के पास भेजे जाते हैं, फिर ऑपरेटर अपने केंद्र पर किसानों की संख्या के अनुसार ही आगे किसानों को SMS भेजते है, जिसमें की छोटे किसान या कम तुलाई वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाती है।

मूंग खरीदी SMS की जानकारी स्वयं देख सकते है ?

जी हाँ, आप Mp E uparjan पोर्टल पर यह जानकारी स्वयं देख सकते है।

यह भी पढे – मध्यप्रदेश में बढ़ाई जा सकती है मूंग खरीद की लिमिट

join-mkisan-mandi-bhav-whatsapp-group

Leave a Comment