पीएम किसान योजना: एक नजर में जानें कौन पात्र है और कौन नहीं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। इसके तहत सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि 3 समान किस्तों में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

PM Kisan योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में सुधार करना और उन्हें खेती की जरूरतों के लिए वित्तीय मदद देना है। यह राशि छोटी लेकिन महत्वपूर्ण मदद के रूप में किसानों को खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में सहायता करती है।


पीएम किसान योजना के लिए पात्र कौन है?

इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए कुछ पात्रता शर्ते हैं। आइए, इन्हे विस्तार से समझते हैं…..

1. छोटे और सीमांत किसान

इस योजना का लाभ विशेष रूप से 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि के मालिक किसानों को मिलता है। छोटे और सीमांत किसान इससे अपने खेती से जुड़े खर्चों को आसानी से संभाल सकते हैं।

2. भारतीय नागरिक

योजना के लाभार्थी केवल भारतीय नागरिक हो सकते है। विदेशी नागरिको को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।

3. खेती योग्य भूमि के धारक

यह योजना केवल उन्हीं किसानों के लिए है, जिनके पास खेती योग्य भूमि है। ऐसे किसान जो किराए पर जमीन लेकर खेती करते हैं, वे इस योजना के लाभ के लिए पात्र नहीं हैं।

4. गरीब और जरूरतमंद किसान

इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद किसानों की आर्थिक मदद करना है। इस श्रेणी में आने वाले किसान आसानी से योजना का लाभ ले सकते हैं।

क्या पति-पत्नी दोनों किसान सम्मान निधि योजना लाभ ले सकते हैं ?


पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र नहीं है?

कुछ श्रेणियों के व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र नहीं माने गए हैं….

1. संविधानिक पदों पर आसीन किसान परिवार

जिन किसान परिवारों में कोई सदस्य संविधानिक पद (जैसे सांसद, विधायक आदि) पर कार्यरत है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलता।

2. संस्थागत भूमि धारक

ऐसे किसान जो संस्थागत रूप से भूमि धारक हैं, जैसे कंपनियां या सहकारी संस्थाएं, वे इस योजना से वंचित रहते हैं।

3. सरकारी नौकरी वाले किसान

राज्य और केंद्र सरकार के किसी भी विभाग में कार्यरत या सेवानिवृत्त कर्मचारी इस योजना के लाभार्थी नहीं हो सकते।

4. 10,000 रुपये प्रति माह से अधिक आय वाले व्यक्ति

जिनकी मासिक आय 10,000 रुपये से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और अन्य पेशेवर शामिल हैं।

5. पेंशनभोगी और करदाता

वह व्यक्ति जो इनकम टैक्स भरता है या सरकारी पेंशन का लाभ ले रहा है, वह भी पीएम किसान योजना का पात्र नहीं है।

किसानों के लिए 5 फायदेमंद सरकारी योजनाएं


योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें?

PM kisan योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। यहां इसके मुख्य चरण दिए गए हैं:

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in) पर जाएं।
  • “New Farmer Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवश्यक दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, और भूमि रिकॉर्ड जमा करें।
  • जानकारी सही भरने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • लाभार्थियों को प्रत्येक चार महीने पर 2,000 रुपये की किस्त सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  • इस योजना का उद्देश्य किसानों की खेती से जुड़े खर्चों को कम करना है।
  • आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना अनिवार्य है।

पीएम किसान योजना से जुड़े सामान्य सवाल FAQ

क्या किरायेदार किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं?
नहीं, केवल जमीन के मालिक ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

क्या यह योजना सभी किसानों के लिए है?
नहीं, यह योजना केवल छोटे और सीमांत किसानों के लिए है।

योजना का लाभ लेने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और भूमि के दस्तावेज आवश्यक हैं।

क्या महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है?
हाँ, यदि महिला किसान पात्रता शर्तों को पूरा करती है तो उसे योजना का लाभ मिल सकता है।

पीएम किसान योजना की राशि कब तक मिलेगी?
योजना की राशि प्रति वर्ष तीन किस्तों में दी जाती है।

"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment

Enter Your Mobile Number

We'll send you a 6-digit code to verify

+91

Verify Your Phone

Enter code sent to . Change

One Last Step!

Please tell us your name

Welcome, !

Let's set up your profile.

Tell us about yourself