कड़कनाथ मुर्गे पालन के लिए सरकारी सहायता

पिछले कुछ समय से पौष्टिकता से भरा हुआ कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड मार्केट मे तेजी से बढ़ती जा रही है। कड़कनाथ मुर्गे अन्य मुर्गे और उनके अंडों की तुलना में यह काफी मँहगा होता है। इसका एक अंडा लगभग (kadaknath chicken eggs) 30 रूपये और मुर्गा (kadaknath chicken rate) 900 से 1100 रूपये प्रति किलो में मिलता है। जबकि मुर्गी की कीमत इससे भी तीन गुना होती है।

जिसको देखते हुए सरकार द्वारा कड़कनाथ मुर्गीपालन (kadaknath chicken farm) के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कड़कनाथ कुक्कुट पालन योजना की शुरुआत की है।

योजना के तहत लाभार्थी को सरकार की ओर से शेड निर्माण, बर्तन, दाना के साथ ही तकनीकी ज्ञान भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

मध्य प्रदेश सरकार कड़कनाथ मुर्गे के लिये बढ़ती माँग के मद्देनजर जनजातीय महिलाओं के लिए कड़कनाथ पालन इकाई की स्थापना के लिए सहायता दी जा रही है। जिसका पहला चरण पूर्ण हो चुका है एवं दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। 

पढे – मध्यप्रदेश में गेहूँ उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की रणनीति

कड़कनाथ मुर्गी पालन मे क्या है सरकारी सहायता

मध्यप्रदेश सरकार कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए हितग्राहियों को लगभग 1 लाख रूपये की लागत से शेड, बर्तन, दाना, 100 चूजे और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध करा रही है।

मृत्यु दर बहुत कम

ये 28 दिन के चूजे टीकाकरण के बाद हितग्राहियों को दिये जा रहे हैं। इससे इनकी मृत्यु दर न के बराबर होती है और हितग्राही को नुकसान कम होता है।

सरकार द्वारा भी खरीद लिया जाता है

अगर हितग्राही कड़कनाथ बेचने में समर्थ नहीं है, तो पशुपालन विभाग द्वारा इन अंडे, मुर्गे आदि इनसे खरीद भी लेता है। जिससे हितग्राही को किसी भी प्रकार का नुक़सान नहीं होता है।

सबसे पहले मिला 310 महिलाओं को योजना से लाभ

राज्य के झाबुआ जिले में 106, अलीराजपुर में 87 और बड़वानी जिले में 117 महिला जनजातीय हितग्राहियों ने भी प्रथम चरण में कड़कनाथ पालन शुरू कर की है।

इन जिलों में हितग्राहियों को कुक्कुट विकास निगम द्वारा 10×17 का शेड, बर्तन, 6 माह तक का दाना, वैक्सीनेटेड 50 चूजे दिये जा चुके हैं। झाबुआ में दूसरा चरण आरंभ हो गया है।

चूजे और कुक्कुट आहार प्रदान किया गया

कड़कनाथ कुक्कुट पालन योजना के तहत सतना जिले के उचेहरा विकासखंड के जनजातीय बाहुल्य ग्राम गोबरांव कला, पिथौराबाद, धनेह, जिगनहट, बांधी, मौहार और नरहटी में जनजातीय महिलाओं के लिये 30 कड़कनाथ कुक्कुट इकाइयाँ स्थापित की गई हैं।

इन्हें पहले चरण में 40-40 कड़कनाथ चूजे और उच्च गुणवत्ता युक्त 58 किलोग्राम कुक्कुट आहार दिया गया है। 

कड़कनाथ मुर्गे मे क्या ख़ासियत है ?

कड़कनाथ मुर्गे मे कई ख़ासियत से भरा हुआ है, आइये जानते है इसके कुछ लाभकारी गुण kadaknath chicken benefits ….

  • कड़कनाथ मुर्गे की त्वचा, पंख, माँस (kadaknath chicken meat), खून सभी काला होता है।
  • सफेद चिकन के मुकाबले इसमें कॉलेस्ट्रोल का स्तर काफी कम होता है।
  • फेट की मात्रा कम होने से हृदय और मधुमेह के रोगियों के लिये बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ कम वसा, प्रोटीन से भरपूर, हृदय-श्वास और एनीमिक रोगी के लिए लाभकारी है।
  • अन्य मुर्गे और उनके अंडों की तुलना में यह काफी मँहगा होता है।
  • इसका एक अंडा लगभग 30 रूपये और मुर्गा (kadaknath chicken price per kg) 900 से 1100 रूपये प्रति किलो में मिलता है।
  • मुर्गी की कीमत इससे भी तीन गुना होती है।

इन्हे पढे – मध्य प्रदेश में पशु खरीदने पर मिलेगा इतना लोन

join-mkisan-mandi-bhav-whatsapp-group

"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment

Enter Your Mobile Number

We'll send you a 6-digit code to verify

+91

Verify Your Phone

Enter code sent to . Change

One Last Step!

Please tell us your name

Welcome, !

Let's set up your profile.

Tell us about yourself