सम्पूर्ण भारत का 12 मार्च 2023 का मौसम पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान – अगले 2 सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। देश के कई इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा बिजली चमक की भी चेतावनी जारी की गई, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग देखने को मिलेंगे।

वहीं राजस्थान में 2 दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी, इसके बाद फिर से राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। लद्दाख जम्मू कश्मीर उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश के ऊंची चोटी पर जहां भारी बर्फबारी होगी। वही निचली तलहटी पर भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

18 मार्च तक राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में को फिर से मौसम बदलने वाला है, कई जगह पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवा चलेगी।

जिसके मौसम सुहावना बना रहेगा। वही भारी बारिश की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। आकाशीय बिजली से लोगों को हानि पहुंच सकती है। राजस्थान के 10 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देश भर में मौसम प्रणाली – Weather Report

एक ट्रफ पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

पश्चिमी हिमालय और कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा है।

कल अधिकतम तापमान सौराष्ट्र और कच्छ और तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर और कोंकण और गोवा के एक या दो स्थानों पर 37 और 38 डिग्री के बीच रहा।

कल का मौसम कैसा रहेगा

अगले 24 घंटों के दौरान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालय में 12 मार्च से हल्की बारिश शुरू होगी और 13 मार्च से बढ़ेगी।

13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हिमपात संभव है।

अगले 2 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है और उसके बाद गिरावट आ सकती है।

इसे पढे – उर्वरक अंडे और साधारण अंडे, देसी अंडों से जुड़ा एक भ्रम


"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment

Enter Your Mobile Number

We'll send you a 6-digit code to verify

+91

Verify Your Phone

Enter code sent to . Change

One Last Step!

Please tell us your name

Welcome, !

Let's set up your profile.

Tell us about yourself