गेंदा की खेती दे रही है, बंपर मुनाफा

किसान गेंदे की खेती बहुत ही आसानी से कर सकते हैं, इसकी खेती कर किसान बहुत ही कम समय में अच्छे पैसे कमा सकता है, और इसकी (genda phool) मांग पूरे साल मंडी में रहती है। इनकी डिमांड शादी विवाह के शुभ अवसर पर बहुत बढ़ जाती है, इसी कारण से मंडी में फूलों की कमी हो जाती है।

इसकी खेती बहुत ही आसानी से और कम समय मैं कर सकते हैं, जिससे किसान वर्षभर पैसे कमा सकता है, इससे किसानों को अधिक लाभ भी होता है। आइए जानते है बंपर कमाई के लिए गेंदा की खेती कब और कैसे करें और इससे संबंधित सभी जानकारी…..

गेंदे की खेती में कौन सी खाद डालें ?

अगर आप गर्मी में गेंदे की खेती करना चाहते हैं, तो उसके अच्छे उपज के लिए समय से उसमें गोबर का खाद डालना चाहिए 80 किलोग्राम यूरिया, 120 किलोग्राम डीएसपी, तथा 60 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश प्रति एकड़ डालकर मिट्टी को भुरभुरी बना लेनी चाहिए।

इससे मिट्टी का उपजाऊ पन बढ़ता है, यह सब करने के बाद हम खेतों में कई गेंदे की खेती कर सकते हैं।

गेंदे के पौधे कब लगाए जाते हैं ?

अगर किसान गर्मी के मौसम में गेंदे की खेती करते हैं, तो इन दिनों शादी का सीजन रहता है, इनका प्रयोग बहुत सी डेकोरेशन के लिए किया जाता है, शादी सजावट के अलावा मृत्यु (गमी) जैसे स्थान मे भी फूलों की जरूरत होती है ।

गेंदा फूल (Genda Phool) के मुख्य उपयोग

  • स्टेज सजाना,
  • मंडप सजाना,
  • दूल्हे की गाड़ी सजाना,
  • वरमाला और सजावटी माला बनाने के लिए,
  • और भी बहुत सारी सजावट के लिए इनका प्रयोग किया जाता है।

ऐसे ही आप गर्मियों में कई फूलों की खेती करना चाहते हैं, तो आपको फूलों की रोपाई जनवरी के महीने में कर देनी चाहिए।

गेंदा फूल का बीज कहां मिलता ?

बहुत सारे किसानों की यह समस्या रहती है, की गेंदे के फूल का बीज (genda seed) कहां से प्राप्त करें और इनका बीज कहां पर मिलेगा गेंदे के फूल की खेती इसके पौधों की कटिंग या इसके बीजों की नर्सरी डालकर पौधे तैयार करके किया जाता है।

यदि किसान गेंदे के फूल (Marigold Flower) की नर्सरी तैयार करके खेती करना चाहता है, नवंबर दिसंबर में जब खेत में फूल पूरी तरह से पूरी तरह से मुरझा जाए तब उनकी पंखुड़िया अलग अलग करके गेंदे के फूल निकालकर जनवरी महीने में नर्सरी तैयार करके उसकी खेतों में रोपाई की जाती है।

यदि किसान गेंदे के फूल की खेती कलम तैयार करके करना चाहता है, तो जून से लेकर सितंबर तक और इसकी कटिंग से कलम तैयार करके इसकी खेती कर सकते हैं।

गेंदा की खेती का समय क्या है ?

गेंदे के फूल की खेती पूरे सर्दी ,गर्मी एवं तीनों सीजन में की जाती है, पर इसका सही समय खरीफ सीजन है। इसकी रोपाई जून से लेकर सितंबर तक की जाती है, जिससे सितंबर से अक्टूबर तक फूल खिलने लग जाते हैं।

आमदनी कमाने के लिए इनको जून-जुलाई में लगाया जाता है। जिससे नवरात्रि और दीपावली के समय इनका रेट आसमान छूने लग जाता है किसान को इनसे अधिक लाभ होता है।

गेंदे के फूल की खेती से लाभ

  • यह कम खर्चे में अच्छा मुनाफा देते हैं।
  • नवरात्रि और दीपावली के समय फूल का रेट अधिक होने से अच्छी कमाई होती है।
  • गेंदे के फूल की खेती करने से जमीन की उपजाऊ शक्ति लंबे समय तक रहता है।
  • फूल से उसका तेल निकाल कर उसका प्रयोग खुशबूदार उत्पाद बनाने में भी किया जाता है।
  • गेंदे के फूल से बने अर्क का सेवन करने से हृदय रोग तथा स्ट्रोक को रोकने से सहायक होता है।
  • गेंदे के फूल का रेट 2021 में 20 से लेकर ₹35 तक था और 2022 में 40 से ₹45 गजरा है।
  • गेंदे के फूल की खेती करने से किसानों को अधिक लाभ होता है।
join-mkisan-mandi-bhav-whatsapp-group

मध्य प्रदेश में पशु खरीदने पर मिलेगा इतना लोन

बेलपत्र के फायदे कैसे करें इसका सेवन – Bel Patra


"हम एक टीम हैं, जो आपके लिए अलग-अलग स्रोतों से मंडी भाव और कृषि समाचार एकत्रित कर आप सभी किसान भाइयों तक पहुँचाती है...."

Leave a Comment

Enter Your Mobile Number

We'll send you a 6-digit code to verify

+91

Verify Your Phone

Enter code sent to . Change

One Last Step!

Please tell us your name

Welcome, !

Let's set up your profile.

Tell us about yourself